RRB Group D Exam Date 2025: परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी

RRB Group D Exam Date 2025 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी लेवल 1 के विभिन्न पदों के लिए कुल 32,438 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 1 मार्च 2025 तक चली थी, और अब लाखों उम्मीदवार परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा कर रहे हैं इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के विषय में चर्चा किया गया है इसलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें |

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 को लेकर बहुत सी अफवाहें उड़ रही है जानकारी के लिए बता दे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया सोर्स के हिसाब से बताया जा रहा है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा जून या जुलाई महीने 2025 में आयोजित हो सकती है वह सभी उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है है की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा और एडमिट कार्ड कब तक आ सकते हैं इन सब के बारे में इस आर्टिकल के नीचे बताया गया है एक बार जरूर देखें |

RRB Group D Exam Date 2025

हालांकि RRB ने आधिकारिक परीक्षा तिथि अभी तक जारी नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जून जुलाई 2025 में आयोजित की जा सकती है आधिकारिक कार्यक्रम जून 2025 में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट के लिए नजर रखें |

RRB Group D Admit Card & City Intimation Slip

परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद, RRB संबंधित परीक्षा शहर की सूचना पत्र (City Intimation Slip) परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी करेगा, जिसमें परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की जानकारी होगी। उसके बाद, एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा का समय, स्थल और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश होंगे।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  2. होमपेज पर ‘Admit Card’ या ‘e-Call Letter’ लिंक पर क्लिक करें |
  3. अपनी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन करें |
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें |
  5. सबमिट पर क्लिक करें; आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं |

RRB Group D Exam Pattern 2025

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों का वितरण इस प्रकार होगा |

  • सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न, 25 अंक
  • गणित: 25 प्रश्न, 25 अंक
  • सामान्य बुद्धि एवं तर्क: 30 प्रश्न, 30 अंक
  • सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले: 20 प्रश्न, 20 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग होगी। उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम अंकों की आवश्यकता होगी |

  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस: 40% अंक
  • ओबीसी/एससी/एसटी: 30% अंक

RRB Group D 2025 Selection Process

चयन प्रक्रिया के चार चरण होंगे |

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह पहला चरण होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे |
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): CBT में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा, जो शारीरिक क्षमता का परीक्षण होगा |
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV): PET पास करने के बाद, उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी |
  4. चिकित्सा परीक्षण (ME): अंतिम चरण में, उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच की जाएगी |

RRB Group D Exam Date 2025 से संबंधित लिंक

RRB Group D Exam Notification 2025 Available Soon
Official WebsiteClick Here

Latest Post

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “RRB Group D Exam Date 2025: परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *